देवरिया, अप्रैल 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। दुष्कर्म का आरोपी जिला पंचायत सदस्य के पति पर गुरुवार को शिकंजा और कस गया। न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। वारंट जारी होने के बाद पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उधर आरोपी के न्यायालय में समर्पण करने की भनक लगने के बाद दिन भर कचहरी में पुलिस की कई टीमें तैनात रही। सलेमपुर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली किशोरी को उपचार कराने के बहाने 6 मार्च को उसी के गांव का रहने वाला जिला पंचायत सदस्य का पति व रिश्ते में चचेरे भाई मनोज कुमार कन्नौजिया देवरिया ले गया। आरोप है कि उसी दौरान नशीली दवा खिलाकर देवरिया स्थित एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में 10 दिन पहले सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.