पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- जहानाबाद। जिला पंचायत सदस्य का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खमरियापुर निवासी राजेश कुमार पुत्र निरंजन प्रकाश ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी।जिसमें कहा गया कि वह जिला पंचायत सदस्य हैं। 13 दिसंबर को उन्हें जानकारी हुई कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर किसी अज्ञात युवक ने राजेश गिरोह के नाम से एक फेसबुक एकाउंट बनाया है। जिसकी प्रोफाइल पर उसका और उसके परिचित लोगों का फोटो लगाकर उसकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। जिस कारण उसकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को हानि हो रही है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर मिली ह...