पूर्णिया, जनवरी 4 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला परिषद के लाइन बाजार स्थित रेस्ट हाउस में जिला पंचायत संसाधन केंद्र का निर्माण कार्य राशि के अभाव में अटक गया है। जिला पंचायत संसाधन केंद्र का निर्माण पंचम राज्य वित्त आयोग की राशि से किया जाना था, लेकिन लगभग पांच वर्षों तक कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण आवंटित राशि वापस चली गई। जिला पंचायत राज पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा निर्माणाधीन जिला पंचायत संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि राशि आवंटन के अभाव में निर्माण कार्य वर्तमान में बंद है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी के निर्देश पर संवेदक द्वारा अगले दो दिनों के भीतर पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि राज्य स्तर से समन्वय स्थापित किया गया है। शीघ्र ...