शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- विकास भवन सभागार में आयोजित जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में इस बार सबसे अधिक गूंज जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई और मरम्मत न कराई गई सड़कों के मुद्दे पर सुनाई दी। गांव-गांव में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदकर छोड़ देने से जनप्रतिनिधियों में गहरा आक्रोश दिखा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने स्पष्ट कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने की। शुरुआत में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई, इसके बाद शिक्षा, विद्युत, नहर, कृषि, जल निगम और स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षा की गई। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं विस्तार से रखीं और अधिकारियों को प्राथमि...