बुलंदशहर, जनवरी 9 -- बुलंदशहर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आज शनिवार को जिला पंचायत सभागार में होगी। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में जिले की लगभग 900 ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित और चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों को उठाएंगे। विशेष रूप से गांवों में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल बजट और अनुपूरक बजट पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना है। अधिकारियों के अनुसार, सदस्यों के सुझावों के आधार पर आगामी कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, अपर मुख्य अधिकारी ...