जौनपुर, दिसम्बर 13 -- मछलीशहर। कुंवरपुर ग्राम पंचायत के ग्राम गंगापुर स्थित नहर पटरी पर जिला पंचायत की ओर से सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। ग्राम प्रधान प्रेम बिहारी यादव ने बताया कि गंगापुर नहर से पाल चौराहा तक का मार्ग जर्जर अवस्था में था। लगभग 10 से 15 वर्षों से खराब पड़ी 450 मीटर लंबी मुख्य सड़क के निर्माण का कार्य 50 लाख रुपये की लागत से प्रारंभ कराया गया है। यह मार्ग क्षेत्रीय आवागमन, जनसुविधा एवं स्थानीय विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। गंगापुर निवासी तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय सह-प्रभारी सोनू गौड़ के प्रयास से शुरू हुए इस कार्य को लेकर ग्राम प्रधान प्रेम बिहारी यादव, सुशील सिंह कोटेदार, सभाजीत बिंद, गिरजा शंकर सरोज,...