शामली, फरवरी 18 -- मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे पर हरी नगर बॉर्डर के निकट बिडौली में जिला पंचायत के नाम से वसूले जाने वाले टैक्स को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात फिर से एक ट्रक चालक ने वसूली करने वालों पर डंडों के बल पर जरबदस्ती ट्रक रोका। इससे ट्रक के शीशे टूट गए। उन्होंने मारपीट का भी आरोप लगाया है। इससे आक्रोशित ट्रक चालकों ने जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया। उक्त घटनाक्रम का वीडियो बनाकर भी ट्रक चालकों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ड्राइवर मजदूर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सर्वर चौहान ने बताया कि मंगलवार देर रात फिर पंचायत के नाम पर वसूली करने वाले लोग सड़क पर सक्रिय हो गए। आरोप है कि रात करीब एक बजे लुधियाना के एक ट्रक चालक की गाड़ी के शीशे पर डंडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.