कानपुर, जनवरी 15 -- कानपुर। वर्तमान जिला पंचायत कार्यकारिणी की आखिरी बैठक शुक्रवार को होगी। इसमे अगले वित्तीय वर्ष के बजट को स्वीकृति दी जाएगी। जिला पंचायत सदस्यों की विभागों से हो रही समस्याओं को भी उठाया जाएगा। अफसरों के सामने आने वाली समस्याओं को हल कराया जाएगा। समापन पर खिचड़ी भोज आयोजित किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी की आखिरी बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...