मथुरा, जनवरी 5 -- मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने आनंदधाम कॉलोनी स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन के दौरान दर्जनों शिकायतों को सुना और तत्काल समस्या का निस्तारण किया। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के आवास पर जनता दर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दर्शन में मुख्य रूप से आवास, पेंशन, शौचालय, बिजली, सड़क और नलकूप जैसी समस्याएं प्रमुखता से आई। कुछ ग्रामीणों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी परेशानियों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें भी रखीं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने बताया जनता दर्शन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझना और समयबद्ध समाधान कराना है।

हिंदी ह...