मेरठ, फरवरी 23 -- जानीखुर्द। रसूलपुर धौलड़ी में एक सगाई समारोह में शामिल होने आए मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव कुसैड़ी के पिता और जानी ब्लॉक प्रमुख के पिता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बीच मामूली कहासुनी हो गई। जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता ने खुद पर जानलेवा हमले का असफल प्रयास कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिद्वंदता व झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने भी घटना की तहरीर दी है। रसूलपुर धौलड़ी निवासी भाजपा नेता महावीर कश्यप के बेटे कृष्ण कश्यप का शनिवार को सगाई समारोह चल रहा था। इसमें मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव कुसैड़ी के पिता महकार सिंह भी पहुंचे। इसी बीच जानी ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी के पिता पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल चौधरी भी उनके पास बैठ गए। इस दौरान दोनों ...