एटा, फरवरी 13 -- एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय ने शुक्रवार को जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मुख्य द्वार पर लगे स्कैनर और मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। डॉग स्क्वॉड एवं एएस चेक टीम ने कोर्ट परिसर में चेकिंग की गई। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी कीर्तिका सिंह, कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू अजय त्रिपाठी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। फोटो-14इटीए11 : शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर में चेकिंग अभियान चलाती पुलिस टीम, साथ में एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...