प्रयागराज, जनवरी 2 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने वर्ष 2026 के लिए जिला न्यायालय के पांच स्थानीय अवकाशों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही, रविवार या दूसरे शनिवार को पड़ने वाले प्रमुख त्योहारों के बदले दिए जाने वाले प्रतिपूरक अवकाशों की सूची भी जारी की गई है। जिला मजिस्ट्रेट और जिला अधिवक्ता संघ के साथ परामर्श के बाद निम्नलिखित पांच स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। इन तिथियों पर रहेगा स्थानीय अवकाश मकर संक्रांति: 15 जनवरी, वसंत पंचमी: 23 जनवरी, बारावफात: 26 अगस्त, रक्षा बंधन : 28 अगस्त और महानवमी : 19 अक्टूबर 2026। रविवार को पड़ने वाले त्योहारों के बदले अतिरिक्त अवकाश महाशिवरात्रि (15 फरवरी, रविवार): इसके बदले 5 मार्च को होली का अतिरिक्त अवकाश रहेगा। दीपावली (8 नवंबर, रविवार): इसके बदले 10 नवंबर को अवकाश रहेगा। ...