नोएडा, दिसम्बर 16 -- जिला न्यायालय के वकील आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जिला न्यायालय के वकील बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। न्यायालय के वकील इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन डीएम को देंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट ने बताया कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आवाहन पर जिला न्यायालय के वकील बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान वकील कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। वकीलों की मांग है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना अति शीघ्र की जाए। पश्चिमी यूपी के वकील पिछले काफी दिनों से हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को ल...