उरई, फरवरी 13 -- उरई। जिला नेत्र अस्पताल में बीते तीन दिनों से मरीज के लिए मैन्युअल पर्चे का कार्य बंद पड़ा है। ऐसे में इलाज के लिए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला नेत्र अस्पताल में रोजाना पूरे जिले से मोतियाबिंद के ऑपरेशन करने और अन्य आंख के लगभग 300 मरीज इलाज के लिए आते हैं। कुछ समय से यहां मरीजों के लिए आभा आईडी से ओपीडी में पर्चा बनाने का काम प्रारंभ हुआ था। लेकिन इसके अलावा दिव्यांग और वृद्धजनों के पर्चे विंडो पर मैन्युअल बनाए जा रहे थे। क्योंकि आभा आईडी से रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए मरीज के पास मोबाइल होना जरूरी होता है। वहीं तमाम वृद्ध और दिव्यांग इलाज के लिए आते हैं, जिनके पास मोबाइल भी नहीं होता है तो उनके लिए पर्चा काउंटर पर मैन्युअल पर्चे बनाए जा रहे थे। लेकिन तीन दिनों से ऑनलाइन पर्चे तो बन रहे हैं लेकिन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.