हजारीबाग, जनवरी 8 -- हजारीबाग , वरीय संवाददाता । जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में सभी ईआरओ एवं एईआरओ के साथ निर्वाचन कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया सहित बरही एवं बरकट्ठा के निर्वाचन पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना एवं आगामी निर्वाचन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची में चिह्नित धुंधली एवं अस्पष्ट फोटोग्राफ के सुधार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों में शत-प्रतिशत प्रपत्र-8 भरवाने की प्रक्रिया दो दिनों के भीतर पूरी की जाए, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित और अद्यतन बनी रहे। इसके अलावा वर्ष 2003 की मतदा...