जमशेदपुर, फरवरी 19 -- चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी के द्वारा प्रखंड सभागार, चाकुलिया में गुरुवार को विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता पर्ची वितरण सुनिश्चित करने, छूटे हुए मतदाताओं तक पहुंचने तथा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाए।सेक्टर मजिस्ट्रेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.