चतरा, अगस्त 12 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु किया गया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों, प्रवेश-निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं का गहन अवलोकन किया गया। उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें, एवं सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार अद्यतन रहें। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, निर्वाचन कार्यालय के कर्मी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.