पलामू, फरवरी 13 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस ने शुक्रवार को विभिन्न पदाधिकारियों के साथ मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज परिसर में बनाए गए डिस्पैच सेंटर और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। पलामू जिले के सभी पांचों नगर निकाय में नगरपालिका आम चुनाव-2026 के तहत मतदान और मतगणना संबंधित कार्य के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। निरीक्षण के दौरान डीडीसी जावेद हुसैन और उप-निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी रतन कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कॉलेज में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच की तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने उप-निर्वाचन पदाधिकारी-सह-पंचायती राज पदाधिकारी को राज्य निर्वाचन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.