किशनगंज, जुलाई 18 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट से परिचित कराने एवं मतदान प्रक्रिया के प्रति विश्वास एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देने हेतु ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी विशाल राज द्वारा अनुमंडल कार्यालय परिसर, किशनगंज में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल राज ने बैलेट यूनिट का बटन दबाकर डमी वोटिंग की एवं वीवीपैट पर्ची का मिलान कर उपस्थित नागरिकों को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली तथा पारदर्शिता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संभावित विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ईवीएम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हर मतदाता मतदान की प्रक्रिया से भलीभांति अवगत हो सके। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.