कोडरमा, फरवरी 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। निकाय चुनाव को लेकर सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिला निर्वाचन सह उपायुक्त ऋतुराज द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का विस्तृत आंतरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा वेयरहाउस की समग्र प्रणाली की गहन समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश किया कि वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। नियमित रूप से मशीनों का भौतिक सत्यापन एवं लागबुक भरा जाए। किसी भी प्रकार की गतिविधि पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जाए। निरीक्षण प्रक्रिया में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर व अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.