बेगुसराय, नवम्बर 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। श्रम संसाधन विभाग बिहार अंतर्गत जिला नियोजनालय सह मॉडल कॅरियर सेन्टर में शुक्रवार को एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया गया I कैंप में निजी कंपनी नवभारत फ़र्टिलाइज़र के प्रतिनिधि त्रिनाथ राव एवं गोपाल कुमार ने कार्य सम्बंधित वेतन एवं भत्ते, कार्य स्थल एवं अन्य विषयों की जानकारी दी I कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा दिए गए 30 रिक्तियों के विरुद्ध कुल 43 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 18 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद चयन किया गया। इस अवसर पर जिला नियोजन अधिकारी राणा अमितेष ने बेरोजगार युवकों को कॅरियर एवं रोजगार सम्बन्धी मार्गदर्शन दिया। बताया कि नियोजन कार्यालय जिले के रोजगार इच्छुक अभ्यर्थिओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रत्येक माह जॉब कैंप का आयोजन करता है। इसमें बिहार एवं अन्य राज्यों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.