जहानाबाद, जनवरी 28 -- जहानाबाद। जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार बिहार सरकार युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय, जहानाबाद के द्वारा 5 फरवरी को सदर ब्लॉक परिसर जिला कोषागार के सामने संयुक्त श्रम भवन जिला नियोजनालय में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में पेटीएम पेमेंट सर्विस कपंनी के द्वारा 50 रिक्तियां अधिसूचित की गई है। कंपनी के द्वारा सेल्स और एग्जीक्यूटिव के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं पास होना आवश्यक है। जिसमें बाईक और ड्राईविंग लाईसेंस होना जरूरी है। इस कंपनी में चयन के लिए एनसीएस पोर्टल पर निबंधित होना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...