देवघर, दिसम्बर 13 -- देवघर। झारखंड सरकार श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय देवघर की तरफ से जिला नियोजनालय परिसर पुरनदाहा देवघर में 13 दिसंबर शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेला में सभी स्थानीय कंपनियों को रोजगार देने के लिए बुलाया गया है। इस रोजगार मेला में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं, 12 वीं व ग्रेजूएशन पास होना चाहिए l आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए रोजगार पाने का यह सुनहरा अवसर है। इसे लेकर जिला नियोजन पदाधिकारी देवघर ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है की 13 दिसंबर 2025 शनिवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपना सीवी / बायोडाटा लेकर जिला नियोजनालय परिसर देवघर में आयोजित होने वाले रोजगार मेला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और रोजगार प्राप्त करें। कहा कि इसकी ...