लोहरदगा, जनवरी 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग, के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, लोहरदगा के द्वारा 30 जनवरी को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन प्रखण्ड कार्यालय परिसर, कुडू में किया जा रहा है। जिसमें कुल 17 नियोजक कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेगें। रोजगार के इच्छुक युवक-युवतियां रोजगार मेला में भाग लेकर अवसर का लाभ उठाएं। यह जानकारी जिला नियोजन अधिकारी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...