बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला नियोजनालय बेगूसराय की ओर से सोमवार को स्टडी किट का वितरण किया गया। अध्यक्षता जिला नियोजन अधिकारी राणा अमितेश ने की। इस अवसर पर आर्थिक स्थिति से कमजोर कुल 50 लाभुकों को इस योजना का लाभ दिया गया। 50 लाभुकों में 14 लाभुकों को बीपीएससी, एक लाभुक को एनडीए व एक लाभुक को यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए अधिकतम 5000 रुपए तक का किट दिया गया। अन्य 34 लाभुकों को 2500 रुपया तक का किट विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा के लिए दिया गया। राणा अमितेष ने बताया कि नियोजनालय की ओर से स्टडी किट का लाभ वैसे विद्यार्थियों को दिया जा रहा है जो किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं ऐसे अभ्यर्थी को नियोजनालय में एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है। इसी प्रकार टूलकिट का लाभ उन्हें ही मिलेगा जो सरका...