दरभंगा, नवम्बर 5 -- लहेरियासराय। विधानसभा चुनाव के सफल व शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार के निर्देशानुसार दरभंगा ऑडिटोरियम में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दरभंगा जिले में छह नवम्बर 2025 को प्रात: सात से अपराह्न छह बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन कार्यों की सतत निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष प्रेक्षागृह में चालू हो चुका है, जो सात नवम्बर तक संचालित रहेगा। जिले के सभी 3329 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। इसके माध्यम से जिला नियंत्रण कक्ष से निगरानी की जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष में मीडिया केंद्र संचालित होगा। नियंत्रण कक्ष में वरीय प्रभार सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) एवं बालेश्वर प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.