सिमडेगा, मई 4 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। परिवहन विभाग के द्वारा शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। डीटीओ संजय कुमार बाखला के नेतृत्व में चले अभियान में बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चला रहे चालकों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही साथ समुचित कागजात नहीं दिखा पाने वाले वाहन चालकों से भी जुर्माना वसूला गया। डीटीओ ने कहा कि जांच अभियान लगातर जारी रहेगा। उन्होंने सभी वाहन संचालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। डीटीओ ने ऑटो चालको से भी ओवर लोडिंग नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही सड़क दुर्घटना में अंकुश लगाया जा सकता है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.