पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश महामंत्री संगठन भीखु भाई दलसानिया के निर्देशानुसार संजय मोहन प्रभाकर को जिला निगरानी एवं समन्वय संयोजक पूर्णिया के दायित्व पर मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संजय मोहन प्रभाकर का संगठनात्मक अनुभव अत्यंत समृद्ध और प्रेरणादायक रहा है। छात्र जीवन में विद्यार्थी परिषद से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने के बाद उन्होंने भाजपा में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उन्होंने भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य, नगर महामंत्री, भाजपा नगर अध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन विभाग एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैसे अनेक दायित्वों को न...