बिहारशरीफ, मार्च 29 -- जिला टॉप-थ्री में शामिल कुंदन बनना चाहता है आईएएस फोटो : कुंदन : नगरनौसा हाईस्कूल में स्कूल प्रशासन के साथ खुशी का इजहार करते कुंदन व अन्य। नगरनौसा, निज संवाददाता। नगरनौसा हाईस्कूल का छात्र कुंदन कुमार मैट्रिक की परीक्षा में 479 नंबर लाकर जिले में टॉप-थ्री में तीसरा स्थान हासिल कर जिले व स्कूल का मान बढ़ाया हैं। सफल छात्र आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। छात्र के पिता किसान हैं। जबकि, माता गृहणी हैं। छात्र ने बताया कि स्कूलों व निजी संस्थानों में पढ़ाई कर सफलता हासिल किया है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। स्कूल के शिक्षकों ने सफल छात्र को बधाई दी है। इनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.