बुलंदशहर, अगस्त 3 -- नगर के रैनेसा स्कूल स्कूल में इंटरमीडिएट में जिला स्तर पर पहला स्थान पाने वाले देव अग्रवाल को एक लाख रुपये का चेक देकर विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति दी गई। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यालय के मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य अशोक माथुर व उप प्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल ने सभी मेधावियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रियांशी चौधरी को 37,500 का चेक दिया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र गर्विता सिंह, प्रियम अग्रवाल व तनिष्क शर्मा को समान रूप से 21,665 का चेक दिया गया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली...