शामली, जनवरी 5 -- जिला टैक्स बार एसोसिएशन शामली की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को शहर के कैराना रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन, लखनऊ के संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट हर्ष शर्मा, अध्यक्ष राजपाल यादव, कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल सहित राज्य कर विभाग एवं आयकर विभाग के अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता बार के संरक्षक एडवोकेट अनिल कुमार मित्तल ने की। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन अधिवक्ता अनुराग गॉड एवं अधिवक्ता मोहित गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2026 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनव्वर हसन एडवोकेट, उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता एडवोकेट, महासचिव सचिन गोयल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष सनुज शर्मा एडवोकेट सहित कार्यकारिणी के अन्य मनोनीत सदस्यों ...