जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- जमशेदपुर। जिला टेलीकॉम कमेटी की बैठक आज अपराह्न साढ़े चार बजे से उपायुक्त की अध्यक्षता में होगी। बैठक में मुख्य रूप से जिले के शैडो एरिया में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या पर विचार होगा। इसमें बीएसएनएल के साथ-साथ निजी मोबाइल कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल होते हैं। इसमें शहर सहित पूरे जिले में मोबाइल टावर लगाने के प्रस्तावों पर मंजूरी भी दी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...