बरेली, सितम्बर 23 -- बरेली। जिला टेबल टेनिस संघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर 15 सदस्यों की नई कार्यकारिणी का सोमवार को गठन किया गया। निवर्तमान सचिव डॉ. दीपेंद्र कमथान ने बताया कि यह चुनाव नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट 2025 के लागू होने के बाद किया गया है। ऐसा करने वाला यह बरेली का पहला संगठन है। स्पोर्ट्स एक्ट के अनुसार चार महिलाओं और दो खिलाड़ियों को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई है। नई कार्यकारिणी में मनोज अग्रवाल को अध्यक्ष, अनिल सक्सेना और विनय अग्रवाल को उपाध्यक्ष, वंदना माहेश्वरी को सचिव, अभिषेक पांडेय को संयुक्त सचिव, मुकुल उपाध्याय को कोषाध्यक्ष चुना गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में अर्पित कपूर,⁠अंकुर सक्सेना, ⁠प्रथु सिंह, ⁠अमित सक्सेना, ⁠शलोक अरोड़ा, ⁠दिपांश गुप्ता, शालिनी गोयल, कुनिका वर्मा और नीतू सिंह को चुना गया। निवर्तमान अ...