कन्नौज, जनवरी 8 -- जलालाबाद। जिला जेल से दो बंदियों के फरार होने के बाद तमाम बातें सामने आने लगी हैं। इनमें नए कैदियों से अवैध वसूली का मामला भी चर्चाओं में है। सूत्रों और जेल से जुड़ी चर्चाओं के मुताबिक, जेल में दाखिल होते ही कैदियों से उनकी आर्थिक हैसियत के अनुसार मशक्कत के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। यह उगाही अब एक तय रकम तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि कैदी की पृष्ठभूमि और आर्थिक स्थिति देखकर तय की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि पहले जेल में मशक्कत के नाम पर करीब 1800 रुपये की राशि ली जाती थी, लेकिन मौजूदा समय में यह रकम कई गुना बढ़ गई है। अब नए कैदियों से 5 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक वसूली की जा रही है, जबकि कुछ मामलों में यह रकम 50 हजार रुपये तक पहुंचने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि जिन कैदियों को संपन्न या प्रभावशाली माना जा...