फिरोजाबाद, जनवरी 8 -- जिला कारागर में निरुद्ध एक बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। उसकी हालत देख चिकित्सक ने उसे आगरा रेफर कर दिया। जिला कारागार में निरुद्ध कुशल पाल पुत्र खेमचंद्र की गुरुवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। उसके सीने में दर्द उठा था। उसे जेल अस्पताल में भेजा गया। वहा से उसे मेडिकल कालेज जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सक परीक्षण के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया। जेलर ने बताया कुशलपाल 14 दिसंबर को थाना उत्तर से जेल आया था। उसे धोखाधड़ी के मामले में लाया गया था। वह झील की पुलिया न्यू रामगढ़ का रहने वाला है। उसके सीने में अचानक दर्द हुआ था। उसे मेडिकल कालेज जिला अस्पताल भेजा। वहा से उसे आगरा रेफर कर दिया। उसे हार्ट की दिक्कत बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...