हरदोई, फरवरी 17 -- हरदोई। जिला कारागार में इन दिनों मात्र 854 बंदी हैं। इनमें 36 महिलाएं भी शामिल हैं। ऐसा कई दशकों के बाद हुआ है, जबकि क्षमता के अनुरूप बंदी हैं। जिला कारागार में बीते कई वर्षों से बंदियों को रखने की क्षमता से दो गुना से भी ज्यादा बंदी बंद चले आ रहे थे। इसमें गिरावट आने पर जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जेल अधीक्षक एससी त्रिपाठी के अनुसार बीते वर्षों में बंदियों की संख्या 2000 और इससे भी ज्यादा पहुंच चुकी थी। जबकि जेल में 768 बंदियों को रखने की क्षमता है। ऐसी हालत में इन बंदियों के रखरखाव में जेल प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। प्रत्येक बैरक में उसकी क्षमता से दोगुनी से भी ज्यादा बंदियों को रखने के लिए विवश होना पड़ता था। जेल में कुल 22 बैरक हैं। इनमें 21 पुरुष बंदियों के लिए हैं, जबकि एक बैरक महिला बंदियों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.