बदायूं, जनवरी 3 -- बदायूं। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हैंडहोल्डिंग पोर्टेबल एक्स-रे मशीन जिला क्षय रोग केंद्र बदायूं को उपलब्ध कराई गई है। इस मशीन के द्वारा उन मरीजों का एक्सरे किया जाएगा जो दूरस्थ क्षेत्रों से अस्पताल आने में असमर्थ हैं एवं जिला जेल में सभी बंदियों का एक्स-रे किया जायेगा जहां से लोगों को बाहर नहीं लाया जा सकता है। शुक्रवार को हैंड होल्डिंग पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा व जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया l सर्वप्रथम जिला जेल में सभी बंदियों का एक्स-रे करने को एवं बलगम की सीबी नाट मशीन द्वारा जांच करने को स्वास्थ्य कैंप का रोस्टर बनाया गया है जो आठ जनवरी तक चलेगा। कैंप के माध्यम से जिला जेल में सभी बंदियों का एक्स-रे किया जाएगा एवं टीबी से संभावित लक्षण के...