रामपुर, फरवरी 25 -- रामपुर। अयोध्या की जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने की घटना के बाद मुख्यालय के निर्देश पर जेल की मुख्य दीवारों पर कटीले तारों की बैरिकेडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को जेल के मुख्य द्वार की बाईं ओर की दीवार से शुरू किया गया। जेल प्रशासन द्वारा मंगवाए गए कटीले तारों को चरणबद्ध तरीके से पूरी मुख्य परिधि दीवार पर लगाया जाएगा। जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि यह कार्य अगले दो से चार दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। संवेदनशील माने गए स्थानों पर विशेष रूप से अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। दरअसल, तीन सप्ताह पहले भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या की जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश भर में जेल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई थी। इसी क्रम में अन्य जिल...