बलिया, दिसम्बर 31 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिला कारागार के नए भवन निर्माण का बहुप्रतीक्षित इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सरकार ने जेल की जमीन खरीदने आदि के लिए 40 करोड़ 40 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दी है। जल्द ही इस दिशा में काम शुरू होने की उम्मीद है। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू कराएंगे। कहा कि शासन ने जनपदों में कारागार के निर्माण को भूमि क्रय करने के लिए एकमुश्त धन की व्यवस्था की है। जिला जेल नारायनापाली में लगभग 67 एकड़ एरिया में बनेगा। जमीन के चिंह्नाकन आदि की प्रक्रिया प्रशासनिक स्तर से कर ली गई है। ऐसे में बजट आने के बाद अब तत्काल जमीन खरीदने का काम किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जिला कारागार के दूसरे जगह स्थानांतरित हो जाने के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.