चम्पावत, जनवरी 8 -- चम्पावत डीएम मनीष कुमार ने निर्माणाधीन जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल का निर्माण तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। सिमल्टा रोड में 56 करोड़ रुपये से जिला जेल का निर्माण किया जा रहा है। गुरुवार को डीएम मनीष कुमार ने जिला जेल का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के अधिकारियों ने बताया कि 196 बंदियों की क्षमता वाली जेल तैयार की जा रही है। 103 नाली भूमि पर 56 करोड़ की लागत से जेल का निर्माण किया जा रहा है। बताया कि प्रस्तावित जिला जेल में हॉस्पिटल ब्लॉक, दो पुरुष बैरक, एक-एक महिला बैरक, सोलिटरी सेल, माइनर सेल और वर्कशॉप आदि का निर्माण किया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्ष्ण में तहसीलदार बृजमोहन आर्या आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...