भागलपुर, दिसम्बर 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जिला वालीबाल संघ द्वारा गुरुवार को 14 सदस्यीय जिला वॉलीबॉल जूनियर टीम का चयन कर लिया गया। ट्रायल में कृष्ण, देवराज, आशीष, सुमन, प्रिंस, प्रियांशु, विशाल, ऋतुराज, निर्मल, ओम, मोहित और गोलू को सफल घोषित करते हुए उन्हें जिला टीम में जगह दी गई। ट्रायल राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी मृणाल, कुणाल, रणजीत कुमार, मुरारी, राजा, नीलेश कुमार ने किया, जबकि टीम की घोषणा जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव अजय राय ने की। चयनित जिला टीम अब 8 से 10 दिसंबर के बीच मोकामा में आयोजित बिहार राज्य जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। ट्रायल के मौके पर जिला वॉलीबॉल संघ के संयोजक नील कमल राय, उपाध्यक्ष निखिल कुमार सिंह आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...