भभुआ, जनवरी 9 -- जूनियर कुदरा क्रिकेट क्लब को 157 रनों से हराया, जेपी पाल बने प्लेयर ऑफ द मैच जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अंश अरमान की रही घातक गेंदबाजी (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेटर नितिश पटेल की स्मृति में आयोजित जूनियर क्रिकेट लीग के तहत शुक्रवार को जगजीवन स्टेडियम में 32वां मैच खेला गया। यह मैच ट्रॉफी फाइटर क्रिकेट क्लब और जूनियर कुदरा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ, जिसमें ट्रॉफी फाइटर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर कुदरा क्रिकेट क्लब को 157 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। ट्रॉफी फाइटर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जेपी पाल ने 48 गेंद में 78 रनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.