मथुरा, दिसम्बर 30 -- जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला जूनियर क्रिकेट लीग के तीसरे मुकाबले में हरीश राघव पब्लिक स्कूल ने अशोका इंटेलेक्ट्स स्कूल को 10 विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की। यह मुकाबला आज सुबह हरीश राघव क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। अशोका इंटेलेक्ट्स स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। वीके शुक्ला व डॉ. राजेश सक्सेना ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच आरंभ कराया। जिला क्रिकेट संघ के सह सचिव रितेश शर्मा, आयोजन सचिव रोहित सिंह, मोहम्मद असलम, दीप्ति सहित आदि पदाधिकारी भी रहे। पहले बल्लेबाजी कर अशोका इंटेलेक्ट्स स्कूल की टीम निर्धारित 16.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए। टीम के करन कुंतल ने 25 तथा आदित्य सिंह ने 8 रन बनाए। हरीश राघव पब्लिक स्कूल के गेंदबाज सौरव एवं वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.