कन्नौज, मार्च 25 -- कन्नौज। सोमवार को जिला न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार, जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जिला कारागार कन्नौज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बैरकों तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया। जेल अधीक्षक ने बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है। जिला कारागार मे निरीक्षण में जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाए इसके लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही जिला कारागार में आने वाले नये कैदियों का जेल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिए कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे। बन्दियों पर विशेष सतर्कता रखने एवं आवश्यकतानुसार बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.