उरई, फरवरी 18 -- उरई। 22 फरवरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें आम जनता को त्वरित न्यायिक सहायता के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। मेगा शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय तथा एसपी डॉ दुर्गेश कुमार व अपर जिला जज प्रथम सतीश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शाम्भवी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन तक सुलभ एवं प्रभावी न्यायिक सहायता पहुंचाना है। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बैंकिंग सहित विभिन्न विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.