बलिया, दिसम्बर 10 -- बलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 13 दिसम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिये बुधवार को जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा ने बुधवार को राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला जज ने लोक अदालत के महत्व एवं उपयोगिता और कार्य पारदर्शिता पर विचार रखा। यह प्रचार वाहन वाहन दीवानी न्यायालय परिसर से निकली, जो जिले सभी तहसीलों का भ्रमण करते हुए जन-जन तक राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व को बतायेगी तथा जनसामान्य को यह अवगत करायेगी कि वह अपने सभी प्रकार के मामलों, जो जुर्माने से दण्डनीय हो, अथवा पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, बिजली के मामलें, टेलीफोन बिल के मामले, टैक्स के मामले, चेक बाउंस के मामले, सुलह य...