बलिया, फरवरी 19 -- बलिया, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 22 फरवरी को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित होने वाले मेगा व वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा ने प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दीवानी न्यायालय परिसर से निकला यह वाहन जिले की समस्त तहसीलों का भ्रमण करते हुए आमजन को शिविर के महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी देगा। साथ ही लोगों को शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (पूर्णकालिक) संजय कुमार गोंड ने बताया कि शिविर में निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, निर्धन परिवार, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.