संतकबीरनगर, मई 9 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी ने सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ गुरुवार को एक बैठक किया। बैठक 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत आयोजित हुई। महेन्द्र प्रसाद चौधरी ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार 10 मई द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने समस्त न्यायिक अधिकारियों से निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.