बाराबंकी, जनवरी 28 -- बाराबंकी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स व अधिकार मित्रों के लिए एक दो-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज प्रमिता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित करके किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पीएलवी एवं अधिकार मित्रों को विधिक प्रक्रियाओं, उनकी भूमिकाओं और दायित्वों के प्रति और अधिक सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण सत्र के मुख्य प्रशिक्षक नोडल अधिकारी श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह ने प्रतिभागियों को लोक अदालतों की प्रक्रिया, महत्व और उसमें पीएलवी की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही, विभिन्न प्रकार के विवादों के समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी प्रकाश डाला। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शिवानी रावत ने विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, पीएलवी के कर्तव्यों, दैनिक रिपोर्टिंग, क...