हरदोई, फरवरी 11 -- हरदोई। जिला जज रीता कौशिक ने बुधवार दोपहर बाद दीवानी कचहरी स्थित चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं अपर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रावलियों के रखरखाव और लंबित मामलों की स्थिति का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने संबंधित लिपिकों से आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं और फाइलों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अंजलि रानी ने अपने कार्यालय से संबंधित पत्रावलियों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी जिला जज को दी। निरीक्षण के समय संबंधित कार्यालयों के लिपिक पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। जिला जज के इस निरीक्षण से न्यायालयीन कार्यों में...